भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया |
|
नई दिल्ली आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए जिम्बाब्वे को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम की 10 विकेट से लगातार यह दूसरी और प्रतियोगिता में तीसरी जीत है। इससे पहले भारत ने पापुआ न्यू गिनी को 10 विकेट से मात दी थी। |
|
बसंत पंचमी पर राज्य स्तरीय मैराथन दौड |
|
नरवाना बसंत पंचमी एंव सर छोटू राम जयंती के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को स्थानीय नवदीप स्टेडियम में राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा लेगें। यह जानकारी उप मंडल अधिकारी नागरिक डा. किरण ङ्क्षसह ने मैराथन दौड़ के सफल आयोजन के लिए बुलाई गई अधिकारियों की बैठक में दी। |
|
विराट कोहली और स्मिथ बने एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर |
|
मु्रंबई टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी ने एकदिवसीय क्रिकेटर ऑफ द इयर अवार्ड दिया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया है। विराट ने पिछले साल 26 एकदिवसीय मैचों में 76.8 4 की औसत से 1460 रन बनाए थे। |
|
पब मालिक के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे गंभीर |
|
नई दिल्ली क्रिकेटर गौतम गंभीर एक पब मालिक के खिलाफ अदालत पहुंचे हैं। गंभीर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली का एक पब उनके नाम का इस्तेमाल अपनी टैगलाइन के तौर पर कर रहा है। क्रिकेटर ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर पब मालिक को ऐसा करने से रोकने की मांग की है। |
|
खेलमंत्री ने किया ‘खेलो इंडिया गीत’ का शुभारम्भ |
|
नई दिल्ली खेलों के क्षेत्र में सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम "खेलो इंडिया स्कूल गेम्स" की शुरूआत 31 जनवरी से शुरू हो रही है। सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने खेलो इंडिया गीत का शुभारम्भ किया। गीत का संकलन ओगिलवी द्वारा किया गया है। |
|
प्रो रेसलिंग लीग में यूपी दंगल ने दूसरी जीत दजऱ् की |
|
नई दिल्ली प्रो रेसलिंग लीग में यूपी दंगल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई महारथी को कड़े मुकाबले में 4-3 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में मैच का परिणाम छठी बाउट के बाद तब आया जब ओडुनायो को यूपी की वेनिसा ने हराकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। पांचवें दिन 57 किलोग्राम भारवर्ग में खेले गए मुकाबले में यूपी दंगल के नितिन राठी ने मुम्बई महारथी के आंद्रे यात्सेंको को 4-3 से हराकर एक बड़ा उलटफेर किया। |
|
दूसरी पारी में द. अफ्रीका के दो विकेट गिरे |
|
नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी तीखी गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में आज यहां शुरू में ही दो करारे झटके दिये. दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 68 रन बनाये हैं और उसकी कुल बढ़त 96 रन की हो गयी है. लेकिन खेल के तीसरे सत्र में बारिश ने दखल दे दी और खेल को रोकना पड़ा। |
|
पंजाब रॉयल्स ने वीर मराठा को 4-3 से हराया |
|
गुरुग्राम प्रो रेसलिंग लीग सीजन 3 के छठे दिन पूर्व विजेता एनसीआर पंजाब रॉयल्स ने नई टीम वीर मराठा को 4-3 से हरा दिया। टीम को जीताने में पटौदी के पहलवान जितेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही। इस वजह से जितेंद्र को ह्रश्वलेयर ऑफ दी मैच का पुरस्कार भी दिया गया। |
|
दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट गवांकर बनाएं २६९ रन |
|
सेंचुरियन दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन ६ विकेट के नुकसान पर २६९ रन बना लिया है। आर अश्विन ने 31 के स्कोर पर एल्गर को आउट किया. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आज दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। |
|
महिला हैडबाल सुपर लीग, हरियाणा की काजल बेस्ट गोलकीपर चुनी गई |
|
नई दिल्लीत्नआज के अंतिम मैच में यूपी चैलेंजर्स ने जे एंड के स्नो ईगल्स को 19-16 से पराजित किया। यूपी चैलेंजर्स की ओर से रिम्पी ने 8, सन्ध्या 6, मनिंदर 1, पूनम ने 4 गोल उसी प्रकार जे एंड के स्नो ईगल्स से शैलजा ने 1, ऋतु 2, मनोनी 1, खिला 3 और आशा ने 8 गोल किये। इसके अलावा आज 4 बेस्ट ह्रश्वलेयर्स में हिमाचल स्नैचर्स की राजवंत कौर, जे एंड के स्नो ईगल्स की ऋतु, हरियाणा की सुषमा, रिम्पी यू पी को चुना गयी। बेस्ट गोलकीपर हरियाणा की काजल चुनी गयी। |
|
वीर मराठा पर हरियाणा हैमर्स की बड़ी जीत |
|
नई दिल्ली सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में प्रो रेसलिंग लीग- 3 के दूसरे दिन वीर मराठा और हरियाणा हैमर्स के बीच मुकाबला खेला गया जहां हरियाणा ने सीजन के अपने पहले ही मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। हरियाणा ने वीर मराठा को 5-2 से हराया। इस मुकाबले में हरियाणा के लिए ब्लादीमिर, सरिता, हरफूल, हेलेन और
खेतिक ने जीत हासिल की जबकि वीर मराठा के लिए वेसलिसा और जॉर्जी ही जीत हासिल कर सके। |
|
हम पूरी तरह से तैयार हैं : विराट कोहली |
|
सेंचुरियन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13 जनवरी से यहां होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए तैयार है। टीम इंडिया के कप्तान विराट ने हरफनमौला हार्दिक पंड्या के साथ एक फोटो ट्वीट किया है। विराट ने लिखा, जोहांसबर्ग पहुंच गए हैं। वाकई क्या शहर हैं। |
|
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए महिला टीम घोषित |
|
केपटाउन बीसीसीआई ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित की। यह सीरीज आईसीसी महिला चैपियनशिप (2017- 2020) का हिस्सा है।बीसीसीआई ने कहा, 'भारतीय महिला क्रिकेट टीम मिताली राज की कप्तानी में पांच से 10
फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज को खेलेगी। |
|
यूसुफ पठान की मुश्किलें बढ़ा सकती है वाडा |
|
मुम्बई डोपिंग उल्लंघन के मामले में ऑलराउंडर यूसुफ पठान का निलंबन 14 जनवरी को ख़त्म हो रहा है। माना जा रहा है कि इस निलंबन के बावजूद यूसुफ पठान की परेशानी समाप्त नहीं हुई है। बीसीसीआई ने यूसुफ को आईपीएल में शामिल होने की अनुमति दे दी है। |
|
क्लूसनर ने पांड् या को बताया बेहतरीन ‘ऑलराउंडर’ |
|
केपटाउन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूसनर ने कहा कि हार्दिक पांड् या भारत के लिए बेहतरीन हरफनमौला साबित हो सकते हैं. पांड् या ने पहले टेस्ट में 95 गेंद में 93 रन बनाये और दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 27 रन देकर दो विकेट लिये. क्लूसनर ने कहा , भारत की पहली पारी में उसकी बल्लेबाजी
बेहतरीन थी. उसने टीम को दबाव से निकालकर दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाया. वह भारत के लिए धरोहर साबित होगा. अभी वह सीख रहा है और अगर अपनी गेंदबाजी में रफ्तार शामिल कर ले तो उम्दा हरफनमौला बन सकता है। |
|
बीसीसीआई ने यूसुफ पठान पर पांच महीने का प्रतिंबध लगाया |
|
नई दिल्ली ऑल-राउंडर यूसुफ पठान को डोप टेस्ट में फेल होने के कारण बीसीसीआई ने पांच महीने तक घरेलू क्रिकेट में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया है हालांकि वह आईपीएल खेल सकेंगे। पिछले साल का मामला होने की वजह से ये प्रतिबंध इसी महीने की 14 तारीख को खत्म होने जा रहे हैं। |
|
विराट ने बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाया |
|
केपटाउन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद कहा कि टीम आगे के मैचों में बेहतर प्रदर्शन का पूरा प्रयास करेगी। इसके साथ ही आजिंक्य रहाणे की जगह सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को रखे जाने का बचाव करते हुए कहा कि रोहित के ताजा फार्म को देखते हुए उन्हें शामिल किया गया है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ कापफी अच्छा प्रदर्शन किया था। |
|
टीम इंडिया की ७२ रन से शर्मनाक हार |
|
केप टाउन में साउथ अफ्रीका को 130 के मामूली स्कोर पर समेटने के बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम मैच में जीत दर्ज कर सकती है लेकिन मेजबान टीम के गेंदबाजों ने 208 रन के लक्ष्य को बेहद मुश्किल बना दिया। |
|
सायना नेहवाल ने अवध की उम्मीदें बरकरार रखीं |
|
लखनऊ अनुभवी खिलाड़ी सायना नेहवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई रॉकेट्स की वेइवान झांग को कड़े मुकाबले में हरा दिया। इसी के साथ सायना ने अवध को जीत दिलाई। सायना ने झांग को तीन गेमों तक चले मुकाबले में 8-15, 15-10, 15-13 से हराया। सायना की इस जीत से अवध की उम्मीदें एक बार फिर बनी हैं। |
|
लंच के बाद फिर लडख़ड़ाई द. अफ्रीका की पारी |
|
केपटाउन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन आज दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने २८६ रन बना कर ऑल आउट हाो गई। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसके तीन खिलाड़ी बहुत जल्दी आउट हो गये थे. |
|